अम्बाला: किसान आंदोलन के 26 में दिन भी भारी संख्या में अपने बच्चों को साथ लेकर पहुंची महिलाएं# किसान आंदोलन 2
Ambala, Ambala | Mar 9, 2024 शंभू बॉर्डर पर 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी मांगों को लेकर नेशनल हाईवे 44 के ऊपर धरना लगाए बैठे हैं। आज किसान आंदोलन का 26 वां दिन है। आज भी भारी संख्या में महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर धरना स्थल पर पहुंची। उनका कहना था कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वह घर वापस नहीं जाएंगे।