अम्बाला: कल किसान संगठन देशभर में रोकेंगे ट्रेन,किसान नेताओं ने अंबाला के धरना स्थलों के बारे दी जानकारी,मोहड़ा में देंगे धरना
Ambala, Ambala | Mar 9, 2024 10 मार्च को आंदोलनकारी किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन करने का ऐलान किया गया है।अंबाला में भाकियू शहीद भगत सिंह के पदाधिकारी जय सिंह ने बताया कि अंबाला जिले के मोहड़ा फाटक पर किसानों द्वारा रेल रोकी जायेगी। जय सिंह ने अंबाला के किसानों से अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रदर्शन वाली जगह पहुंचे।मोहाली जिले में भी कई जगह रेल रोकी जाएगी