अम्बाला: जिले में धारा 144 लागू, किसानों को रेलवे पटरियों पर प्रदर्शन करने नहीं दिया जाएगा: एएसपी सृष्टि गुप्ता
Ambala, Ambala | Mar 9, 2024 कल देश भर में किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन के चलते जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। अंबाला की एएसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू की गई है व किसानों को रेलवे स्टेशन व पटरियों के नजदीक जाने की परमिशन नहीं होगी। अंबाला पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर रखेगी।