परसिया: कड़वी में गिरकर नहीं जला दीपक, छिंदा में दोस्त ने पेट्रोल डालकर लगाई आग
रावनवाड़ा शिवपुरी थाना क्षेत्र के छिंदा में मंगलवार को छिंदा के दीपक बटके को बुरी तरह जली अवस्था मे अस्पताल लाया गया था। युवक ने कड़बी में गिरकर जलने की बात कही थी। इस मामले में नया खुलासा हुआ है। युवक कड़बी में गिरकर नहीं जला था। बल्कि आपसी विवाद में गांव के ही सनी गौतम ने उस पर पैट्रोल डालकर आग लगा दी थी। युवक के साथ लाल टी शर्ट में सनी भी अस्पताल आया था।