7 घंटे..30 फीट गहरा बोरवेल और 3 साल का पीयूष, जिंदगी जीत गई, बोरवेल से 3 साल का बच्चा को सकुशल निकाला गया
गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के रघु नाथ नगर गांव में गुरुवार की शाम एक मासूम की जिंदगी और मौत के बीच 7 घंटे तक जंग चली। 30 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय पीयूष को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल बाहर निकाल लिया।
मासूम के पैर में सूजन आई है। उसे तुरंत सीएचसी फतेहपुर भेजा गया है। रेफर किया जा रहा है। पूरे गांव में खुशी की लहर है, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा उफान पर है। कारण यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि पीएचडी विभाग द्वारा बुलाई गई सीधे-सीधे मौत थी।
District Administration, GAYA
#GayaPolice
#gayadastak
#GayaNews
#गयाजी
#gaya