बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ वन विभाग की नर्सरी से चोरी हुई बाइक लखौरा के पास से पुलिस ने ज़ब्त की, आरोपियों की तलाश जारी
बल्देवगढ़ वन विभाग की नर्सरी से अज्ञात चोरों के द्वारा शनिवार रात को एक शासकीय कर्मचारी की बाइक चोरी कर ली गई थी।रविवार सुबह पुलिस को पीड़ित ने सूचना दी थी। उक्त बाइक को लखौरा के पास से जप्त किया गया है।बताया गया कि उक्त बाइक क्षतिग्रस्त हालत में सड़क किनारे पड़ी हुई थी।जिसे पुलिस ने जप्त किया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।