बल्देवगढ़: ग्राम अहार में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम अहार में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।जिसमें फरियादी दिलीप पुत्र घनश्याम रजक उम्र 33 वर्ष के द्वारा थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।और पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही गौरीशंकर विश्वकर्मा ने लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट की।पुलिस ने मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज किया है।