बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में तीन जगह चोरी, नकदी, बाइक और जेवर चोरी
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत अज्ञात चोरों ने तीन अलग-अलग स्थानो को अपना निशाना बनाया।जिसमें बताया गया कि कैलपुरा गांव निवासी पीड़ित भागीरथ लोधी के द्वारा बताया गया कि उसके घर में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी चुरा कर ले गए।इसी प्रकार मां विंध्यवासिनी मंदिर से दान पेटी चुराई।और वन विभाग की नर्सरी से एक कर्मचारी की बाइक चुरा कर ले गए।पुलिस जांच में जुट गई है।