बल्देवगढ़: ग्राम डारगुवां में अवैध शराब विक्रय से परेशान पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से की शिकायत
ग्राम डारगुवां निवासी पीड़ित रामदीन अहिरवार के द्वारा गांव में किये जा रहे अवैध शराब के विक्रय से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर से कार्यवाही की मांग की। पीड़ित के द्वारा बताया गया कि कई बार बल्देवगढ़ थाना में शिकायत की गई।लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही।वही बताया गया कि गांव में दिनदहाड़े अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है जिससे माहौल खराब हो रहा।