बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ जनपद पंचायत में नवागत कलेक्टर विवेक श्रोतीय ने अधिकारियों की बैठक ली
जनपद पंचायत सभा कक्ष में नवागत कलेक्टर विवेक श्रोतीय के द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली।जिसमें कलेक्टर के द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का समस्त हितग्राहियों को लाभ मिले।मौके पर एसडीएम भारती देवी मिश्रा,तहसीलदार अरविंद यादव एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।