बल्देवगढ़: चंदेरी खास ग्रामवासियों ने कुड़ीला पुलिस पर मारपीट के बाद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया, SP से कार्रवाई की मांग
चंदेरी खास गांव निवासी अनी पुत्र गनपत रैकवार के साथ अन्य ग्राम वासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। और बताया कि 31 जनवरी 2025 को गांव के ही चार लोगों के द्वारा पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की गई।लेकिन कुड़ीला थाना पुलिस के द्वारा किसी प्रकार से कोई कार्रवाई नहीं की गई।और एक सादा कागज पर पीड़ित पक्ष से हस्ताक्षर कराकर जबरदस्ती राजीनामा करा दिया।