राज्य सरकार के आदेश के आलोक में विद्यार्थियों की शिकायतों एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु ’’विद्यार्थी सहयोग शिविर’’ का आयोजन दिनांक 25 अगस्त, 2026 से प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को किया जाना है। चतुर्थ मंगलवार को अवकाश रहने पर यह शिविर अगले कार्य दिवस को आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर द्वारा विद्यार्थी सहयोग शिविर कार्यक्रम हेतु रोस्टर का निर्धारण किया गया है। साथ ही शिविरों के सफल आयोजन के लिए वरीय प्रभारी पदाधिकारियों, नोडल पदाधिकारियों एवं प्रभारी पदाधिकारियों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सीधे अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को रखने का अवसर प्रदान करने और उसके निदान हेतु राज्य सरकार सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में विद्यार्थियों की शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए सात निश्चय-3 के अधीन ’’सबका सम्मान, जीवन आसान’’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन सरकारी शैक्षणिक संस्थानों जैसे विश्वविद्यालयों, अंगीभूत महाविद्यालयों, अभियंत्रण महाविद्यालयों, चिकित्सा महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, पारामेडिकल काॅलेज, नर्सिंग स्कूल, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के छात्रावासों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के छात्रावासों, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के छात्रावासों, कस्तूरबा गांधी छात्रावासों एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नेत्रहीन/मूकबधिर विद्यालयों में किया जाएगा।
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपनी शिकायतें ऑनलाइन या टॉल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त सभी शिकायतों का निष्पादन अंतिम रूप से 30 दिन में किया जाएगा। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि इसका लाभ उठाएं।
विद्यार्थी अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए विजिट करें: sahyog.bihar.gov.in/hss/
टॉल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1100
#VidyarthiSahyogPortal
#StudentWelfare
#StudentSupport
#GrievanceRedressal
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Muzaffarpur, Bihar | Aug 22, 2026