निवास: जिले की ग्राम पंचायत परसा टोला में 'हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन' योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Niwas, Mandla | May 4, 2026 जिले के ग्राम पंचायत परसा टोला में सोमवार को दोपहर 1:30 बजे महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई, जहां डिजिटल साक्षरता और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।