जमुई: तेतरहट में घरेलू विवाद के चलते महिला ने खाई सल्फास की गोली, गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 8, 2025 लखीसराय जिले के तेतरहट में रविवार की सुबह 10:30 बजे घरेलू विवाद के रंजिश में रामाशीष यादव की पत्नी मंजू देवी ने आत्महत्या की नीयत से सल्फास की गोली खा ली। काफी देर के बाद जब मंजू देवी की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन द्वारा उन्हें आनन- फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया, जहां मंजू देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।