जमुई: सिसोदिया पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल
Jamui, Jamui | Jun 9, 2025 मलयपुर थाना क्षेत्र के सिसोदिया पेट्रोल पंप के पास रविवार की देर रात 10:30 बजे तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा दोनों का इलाज किया जा रहा है।