Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
shivampahade2018
8
देश के युवाओं के समर्थन में शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन अम्बेडकर तिराह छिंदवाड़ा,,, हम देश के युवाओं के साथ है,, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, शिवम् पहाड़े
25.8k views |
Chhindwara Nagar, Chhindwara
| Jul 25, 2026
#politics
#national
MORE NEWS
"उल्लास-एक अभिनव पहल" के तहत न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित 100 से अधिक न्यायालय कर्मचारियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी परामर्श सेवाएं ============================================================== म.प्र. उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री विवेक रूसिया के आदेशानुसार जिला एवं तहसील न्यायालयों में स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से न्यायालय कर्मचारियों के कल्याण के लिए जारी एडवाईजरी फ्रेमवर्क के तहत म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा प्रदेशभर में "उल्लास-एक अभिनव पहल" कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्री सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन में आज जिला न्यायालय परिसर स्थित ए.डी.आर. भवन में न्यायालय कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हुद्दार ने किया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री सुधीर मिश्रा, जिला न्यायाधीश श्री प्रेमपाल सिंह ठाकुर, श्रीमती तृप्ति पाण्डेय, श्री संकर्षण प्रसाद पाण्डेय, श्री अभिषेक नागराज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सी.जे.एम.) श्री विपेन्द्र सिंह यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री राकेश सिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सोमनाथ राय सहित अन्य न्यायाधीश, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ तथा न्यायालय एवं जिला प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित थे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हुद्दार ने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर एक अभिनव पहल है, जो विशेष रूप से न्यायालय कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य की व्यस्तता एवं समयाभाव के कारण कर्मचारी अक्सर अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे शिविर उन्हें नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुरूप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ है। शिविर में 100 से अधिक कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस दौरान ईसीजी, नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण, रक्तचाप (बीपी), शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। शिविर में जनरल फिजिशियन, नेत्र रोग, मधुमेह, अस्थिरोग, ईएनटी, त्वचा रोग, मनोचिकित्सा तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026
खाद्य विभाग ने किया शहर के विभिन्न डेयरी एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य नमूनों की जांच भी की गई संबंधित प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने के दिये निर्देश =========================================================== कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा सोमवार को छिंदवाड़ा शहर में विभिन्न डेयरियों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गुरैया स्थित दिनशा मिल्क चेलिंग सेंटर का निरीक्षण कर दूध के दो नमूने संग्रहित किए गए। वहीं सांची डेयरी खजरी से दूध, दही एवं घी के नमूने तथा सेंट्रल मार्ट से घी के दो नमूने जांच करने हेतु लिए गए। खाद्य विभाग के जांच दल ने कामधेनु डेयरी, वर्षा डेयरी एवं सत्यम शिवम छिंदवाड़ा में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य नमूनों की जांच भी की। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा स्पाइस 28 रेस्टोरेंट छिंदवाड़ा के किचन का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां भी साफ-सफाई बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026
"नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान के अंतर्गत पैरामेडिकल कॉलेज में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ ============================================================ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-7 प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं मॉडल फ्यूचर कला एवं तकनीकी शिक्षा समिति छिंदवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आज केरयान कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस छिंदवाड़ा में नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मॉडल फ्यूचर संस्था की अध्यक्ष सुश्री आयशा लोधी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महिला थाना छिंदवाड़ा से उप निरीक्षक श्रीमती सावित्री बघेल एवं प्रधान आरक्षक श्रीमती शकीला खान तथा यातायात थाना छिंदवाड़ा से सूबेदार श्री लोहित शेंडे एवं प्रधान आरक्षक श्री उत्तम ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। सूबेदार श्री लोहित शेंडे ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। वहीं उप निरीक्षक श्रीमती सावित्री बघेल ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और जीवनभर किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती शीतल श्रीवास्तव, एकेडमिक हेड सुश्री आकांक्षा राय एवं मैनेजर श्री अमन यशव सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर समाजसेवी सुश्री अलका शुक्ला, डॉ. मीरा पराड़कर एवं सुश्री कोशिमा रजक सहित कॉलेज के शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिये जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण का संदेश देना रहा।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026
'संवाद योजना' अंतर्गत प्रस्फुटन समिति शक्ति संचय कार्यक्रम की विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित शासन और समाज के बीच सेतु का कार्य करती हैं प्रस्फुटन समितियां - जिला समन्वयक श्री जैन ============================================================ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जिले के विकासखंड जुन्नारदेव के जनपद पंचायत परिसर में 'संवाद योजना' अंतर्गत आज प्रस्फुटन समिति शक्ति संचय कार्यक्रम की विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने जिले की सभी प्रस्फुटन समितियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रस्फुटन समितियां शासन और समाज के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी अभियानों की जानकारी भी दी। विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने ने जन अभियान परिषद की कार्यप्रणाली, उसके तीन प्रमुख स्तंभ—स्वैच्छिकता, सामूहिकता और स्वावलंबन तथा नवांकुर योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास में जनभागीदारी की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में आगामी ग्राम स्तरीय अभियानों पर चर्चा करते हुए हर घर तिरंगा यात्रा, स्वैच्छिकता पर्व, नशा मुक्त भारत अभियान, हरियाली अमावस्या, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान तथा सर्पदंश जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने-अपने विषयों पर मार्गदर्शन दिया। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री फिरोज दीवान ने जैविक कृषि की आधुनिक तकनीकों एवं पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका बताते हुए किसानों से जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया। सर्प विशेषज्ञ श्री भरत नामदेव ने सर्पदंश से जुड़े अंधविश्वासों को दूर करने की आवश्यकता पर बल देते हुए लाइव प्रदर्शन के माध्यम से प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। डॉ. रीना सूर्यवंशी ने योग, शिक्षा एवं संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि पंख सामाजिक विकास संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती निमांशी रामपुरे ने नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की। श्री बुनेश राजबैठे एवं ईसरत मंसूरी ने ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की अवधारणा और ग्रामीण विकास की कार्ययोजना पर जानकारी दी। प्रशिक्षक श्री अंकेश वाघ ने बैठकों के प्रलेखन एवं आवश्यक अभिलेखों के संधारण संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया। मेंटर्स श्री सरजूलाल विश्वकर्मा, श्री गोविंद नंदवंशी एवं श्रीमती दीपा मेश्राम ने क्रमशः जन अभियान परिषद की अवधारणा, समग्र ग्राम विकास और स्वयंसेवी संस्थाओं के गठन पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री सरजू विश्वकर्मा ने किया तथा अंत में सुश्री आर्या गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री जैन, विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने, श्री फिरोज दीवान, डॉ. रीना सूर्यवंशी, श्री भरत नामदेव, श्री सरजू विश्वकर्मा, श्री गोविंद नंदवंशी, श्रीमती योगिता मर्सकोले, श्रीमती दीपा मेश्राम, श्रीमती निमांशी रामपुरे, ईसरत मंसूरी, श्रीमती पिंकी साहू, श्री अंकेश वाघ, श्री योगेश सोनी, श्रीमती पूजा परते, श्री राकेश यादव सहित सभी मेंटर्स, नवांकुर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, "एक पौधा शहीदों के नाम" अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण ============================================================ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिले के विकासखंड परासिया के न्यूटन चिखली (नंबर-4) स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर आज श्रद्धांजलि एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत "एक पौधा शहीदों के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कारगिल शहीद स्मारक के निर्माण में योगदान देने वाले श्री रविशंकर विश्वकर्मा, श्री विनोद मंडलोई, श्री दीपक गेडाम, श्री राजेश सूर्यवंशी, श्री मुकेश भलावी, श्री शैलेन्द्र राय एवं मोहम्मद निसार विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय न्यूटन चिखली के प्राचार्य, मोहम्मद निसार, श्री विपिन बादशाह, श्री रामकिशोर वर्मा, जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक प्रतिनिधि श्री दीपक गेडाम, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026