कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, "एक पौधा शहीदों के नाम" अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण
============================================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिले के विकासखंड परासिया के न्यूटन चिखली (नंबर-4) स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर आज श्रद्धांजलि एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत "एक पौधा शहीदों के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कारगिल शहीद स्मारक के निर्माण में योगदान देने वाले श्री रविशंकर विश्वकर्मा, श्री विनोद मंडलोई, श्री दीपक गेडाम, श्री राजेश सूर्यवंशी, श्री मुकेश भलावी, श्री शैलेन्द्र राय एवं मोहम्मद निसार विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय न्यूटन चिखली के प्राचार्य, मोहम्मद निसार, श्री विपिन बादशाह, श्री रामकिशोर वर्मा, जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक प्रतिनिधि श्री दीपक गेडाम, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
12 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026