"नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान के अंतर्गत पैरामेडिकल कॉलेज में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
============================================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-7 प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं मॉडल फ्यूचर कला एवं तकनीकी शिक्षा समिति छिंदवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आज केरयान कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस छिंदवाड़ा में नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मॉडल फ्यूचर संस्था की अध्यक्ष सुश्री आयशा लोधी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महिला थाना छिंदवाड़ा से उप निरीक्षक श्रीमती सावित्री बघेल एवं प्रधान आरक्षक श्रीमती शकीला खान तथा यातायात थाना छिंदवाड़ा से सूबेदार श्री लोहित शेंडे एवं प्रधान आरक्षक श्री उत्तम ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सूबेदार श्री लोहित शेंडे ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। वहीं उप निरीक्षक श्रीमती सावित्री बघेल ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और जीवनभर किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती शीतल श्रीवास्तव, एकेडमिक हेड सुश्री आकांक्षा राय एवं मैनेजर श्री अमन यशव सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर समाजसेवी सुश्री अलका शुक्ला, डॉ. मीरा पराड़कर एवं सुश्री कोशिमा रजक सहित कॉलेज के शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिये जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण का संदेश देना रहा।
16 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026