डुमरांव: टुड़ीगंज में रेलयात्री कल्याण समिति की केंद्रीय समिति की बैठक, समीक्षात्मक बैठक की तैयारी पर चर्चा
Dumraon, Buxar | Jan 13, 2025 टुड़ीगंज में रेलयात्री कल्याण समिति सेन्ट्रल कमेटी की बैठक सोमवार की दोपहर 2 बजे आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार सिंह तथा संचालन शाखा अध्यक्ष कामेन्द्र सिंह ने किया। बैठक में कल यानी मंगलवार को होने वाले वार्षिक समीक्षात्मक बैठक के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।