डुमरांव: डुमरांव रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक पर महजाम खराब, ट्रेनों को सिग्नल नहीं मिला, अप-डाउन लाइन पर परिचालन बाधित
Dumraon, Buxar | Jan 11, 2025 डुमरांव रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक पर लगे महजाम से दानापुर डीडीयू रेलखंड का अप और डाउन दोनों लाइन 24 मिनट तक प्रभावित रहा। रेल फाटक संख्या 67 पर महाजाम के कारण रेल फाटक बंद नहीं हो पा रहा था। इधर डाउन लाइन के आउटर पर मालगाड़ी और उधर अप लाइन के प्लेटफॉर्म पर पटना डीडीयू सवारी गाड़ी 24 मिनट तक सिग्नल मिलने का इंतजार करती रहीं।