डुमरांव: डुमरांव राज हाई स्कूल के खेल मैदान में आरा और पटना के बीच खेला गया डुमरांव चैलेंजर ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला
Dumraon, Buxar | Jan 12, 2025 डुमरांव चैलेंजर ट्रॉफी का फाइनल मुक़ाबला रविवार की दोपहर 2 बजे डुमरांव के राज हाई स्कूल खेल मैदान में खेला गया। आरा और पटना के बीच खेले गए इस रोमांचक मैच में आरा की टीम ने 34 रन से इस टूर्नामेंट को जीतकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। आयोजन के उद्घाटनकर्ता के रूप में एसपी शुभम आर्य, डुमरांव राजपरिवार से युवराज चंद्रविजय सिंह सहित अन्य कई मौजूद रहें।