डुमरांव: डुमरांव के पूर्व वार्ड पार्षद ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- उन्हें पूर्वांचल के लोगों से घृणा है
Dumraon, Buxar | Jan 12, 2025 डुमरांव के पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद नेता धीरज कुमार ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल के बयान बिहारियों और यूपी के लोगों के प्रति यह साबित करता है कि उन्हें पूर्वांचल के लोगों से कितनी घृणा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल हो या इससे पूर्व भी पूर्वांचल के लोगों के प्रति अरविंद केजरीवाल गलत बयानबाजी कर चुके है।