डुमरांव: डुमरांव नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्र में साइनेज बोर्ड लगाने का काम शुरू, बोर्ड बैठक में लिए गए थे फैसले
Dumraon, Buxar | Jan 13, 2025 डुमरांव नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्र में साइनेज बोर्ड के अधिष्ठापन का कार्य सोमवार से शुरू कर दिया गया है। सोमवार की सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि विस्तारित क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के लिए साइनेज बोर्ड का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पारित हुआ था।