डुमरांव: डुमरांव के राज उच्च विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन
Dumraon, Buxar | Jan 12, 2025 डुमरांव के राज उच्च विद्यालय के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रविवार की सुबह 11 बजे किया गया। शिविर में पटना के पीएमसीएच, आईजीएमस और एम्स से आए चिकित्सकों ने लोगों का निःशुल्क जांच किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डुमरांव नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुमित गुप्ता ने किया।