कुंडा: आरएल वाटर पार्क, माझिलगांव में गुटखा खाने को लेकर हुई मारपीट, कई युवक हुए घायल
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के माझिलगांव स्थित आरएल वाटर पार्क में शुक्रवार देर शाम गुटखा खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में गुर्जर गांव के कुछ युवक घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष ने शनिवार सुबह 9 बजे पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।