गुना: डीएफओ ने तीन कर्मचारियों को किया निलंबित, वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने में रहे विफल
Guna, Guna | Apr 11, 2026 गुना जिला वन मंडल अधिकारी अक्षय राठौड़ ने बमोरी वन परिक्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण अवैध कटाई पत्थरों के अवैध उत्खनन में लापरवाही अनुशासनहीनता बरतने पर परिक्षेत्र सहायक बिसनवाड़ा के प्रभात कुमार बाजपेई, कार्यवाहक वनपाल बिशनवाड़ा ब के बीट गार्ड शैलेंद्र रघुवंशी वनरक्षक ओर परांठ बीट के बीट गार्ड दिलीप कुमार मीणा को निलंबित किया है।