दादरी: गौर सिटी-2 सोसाइटी में आपसी विवाद में दबंग महिला ने युवक के साथ जमकर की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी-2 सोसाइटी में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब आपसिबविवाद में दबंग महिला ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। वहीं महिला ने गाली-गलौज करते हुए युवक के साथ अभद्रता की। पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही आरोपी महिला को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।