दादरी: पर्थला गोल चक्कर से सेक्टर-71 की ओर आने वाले मार्ग पर लगा भीषण जाम, एंबुलेंस 1 घंटे तक जाम में फंसी रही
नोएडा के पर्थला गोल चक्कर से सेक्टर-71 की ओर आने वाले मार्ग पर बुधवार रात को अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जाने के कारण भीषण जाम की स्थिति बन गई। इस भीषण जाम में जहां सैकड़ों वाहन चालक फंसे रहे, वहीं एक घंटे तक मरीज को ले जाती हुई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाने में जुट गए।