दादरी: ओमिक्रोन गोल चक्कर के पास पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से दो शातिर लुटेरे घायल
ग्रेटर नोएडा में स्थित ओमिक्रोन गोल चक्कर के समीप बुधवार रात को चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से दो शातिर लुटेरे घायल हो गए, वहीं अन्य बदमाश को कांबिंग के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मौके से लूटे हुए 11 मोबाइल, 3 अवैध तमंचे चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।