दादरी: 12th एवेन्यू सोसायटी में दबंग महिला ने लिफ्ट के अंदर बच्चे के साथ जमकर की मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित 12th एवेन्यू सोसायटी में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब सोसाइटी में रहने वाली दबंग महिला ने लिफ्ट के अंदर बच्चे के साथ जमकर मारपीट की। वही मारपीट की सारी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।