दादरी: निराला एस्टेट सोसाइटी निवासी दबंग महिला के खिलाफ सोसाइटी के लोगों ने की नारेबाजी, लगाई मदद की गुहार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित निराला स्टेट सोसाइटी में बुधवार रात को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब सोसायटी वासियों ने सोसाइटी में रहने वाली एक दबंग महिला के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान नाराज सोसायटी वासियों ने जमकर नारेबाजी की। सोसायटी वासियों ने बताया है कि सोसाइटी में रहने वाली एक महिला द्वारा आए दिन बुजुर्गों के साथ अभद्रता की जाती है।