बिछिया: बिछिया ब्लॉक के लफरा गांव में बम्हनी पुलिस ने चलाया नशा जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
आज दिनांक 20 जुलाई दिन सोमवार को शाम करीब 4 बजे बम्हनी बंजर थाना पुलिस ने ग्राम लफरा में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। पुलिस विभाग ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में स्वस्थ सुरक्षित और नशामुक्त वातावरण तैयार करना है। अभियान जारी रहेगा l