पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
रामपुर बाघेलान। आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम रामपुर बाघेलान को सौंपा। ज्ञापन पूर्व विधायक रामलखन सिंह पटेल के नेतृत्व में सौंपा गया।
कांग्रेस ने ककलपुर स्थित तालाब पर दबंगों द्वारा किए गए कथित अवैध कब्जे को हटाकर आम रास्ता बहाल कराने तथा स्थानीय किसानों और आदिवासी समाज के लोगों की जमीन से कथित अवैध अतिक्रमण हटाने सहित अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों के निराकरण की मांग की।
Huzur, Bhopal | Sep 16, 2026