पंडारक: पंडारक प्रखंड के एनटीपीसी में ग्रामीण बालिकाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
Pandarak, Patna | May 20, 2026 पंडारक प्रखंड अंतर्गत एनटीपीसी में मंदाकिनी क्लब द्वारा ग्रामीण बालिकाओं हेतु आयोजित तीन माह के कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह पहल श्रीमती सी. वी. एल. अनुराधा, अध्यक्षा मंदाकिनी क्लब ने की। PRO विकासधर द्विवेदी ने बुधवार को शाम 5 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया इसका उद्देश्य ग्रामीण बालिकाओं को डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना है।