दुर्गावती में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, गांव में मातम
दुर्गावती थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान कबिलासपुर निवासी रामाश्रय पासवान के पुत्र नीरज पासवान के रूप में हुई है।
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।