मोहनिया-रामगढ़ पथ पर दर्दनाक हादसा, बाइक से गिरकर महिला की मौत
मोहनिया-रामगढ़ पथ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार महिला बाइक पर पीछे बैठी थी। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर वह सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के घरी निवासी अंजू कुमारी के रूप में हुई है।
महिला की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।