सागर: गिदवानी पंचायत की उचित मूल्य दुकान में फर्जीवाड़ा, ग्रामीणों का आरोप- अंगूठे लगवाए, राशन नहीं दिया
ग्राम पंचायत गिदवानी में शासकीय उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पूर्व विक्रेता ने दो माह का राशन देने के नाम पर अंगूठे लगवाकर पर्ची दे दी, लेकिन राशन नहीं दिया।विक्रेता बदलने के बाद नए संचालक ने रिकॉर्ड न होने की बात कहकर राशन देने से इंकार कर दिया। शनिवार दोपहर 12 बजे ग्रामीणों ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।