पाली: गणतंत्र दिवस पर बड़ी चूक: कोरबा में पंचायत भवन पर उल्टा फहरा राष्ट्रध्वज
Pali, Korba | Jan 26, 2026 26 जनवरी जैसे पावन राष्ट्रीय पर्व पर ग्राम पंचायत दमहामुड़ा में राष्ट्रध्वज उल्टा फहराए जाने का मामला सामने आया है। यहां पंचायत भवन में सरपंच मटुकलाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया, लेकिन झंडा गलती से उल्टा लगा हुआ था, जिसे उसी हालत में फहरा दिया गया। सरपंच उस दिन तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल थे। पंचायत भवन में ध्वजारोहण के बाद वे अन्य आयोजनों में व्यस्त हो