ग्वालियर गिर्द: 3 शादी के बाद भी युवती भागी, परिवार के लोगों ने किया ज़िंदा युवती का पिंडदान
एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,जहां एक परिवार ने अपनी ही बेटी का जीवित होते हुए उसका पिंडदान कर दिया।बार-बार घर से भागने और समाज में बदनामी होने से दुखी परिवार ने उससे हमेशा के लिए नाता तोड़ लिया। परिवार ने उसे कागजों और रीति-रिवाजों में मृत घोषित कर दिया है। ये युवती अब तक 3 शादियां कर चुकी है, 15 दिन पहले इसने उपनगर के पवन शर्मा से शादी कर ली थी।