पथरिया: कटनी और सिवनी में आगजनी से कई लोगों की मौत, राज्यमंत्री व विधायक लखन पटेल ने जताया खेद
दमोह। दीपावली पर कटनी जिले के बरही और सिवनी जिले के छपारा में आग लगने की घटनाओं में दो परिवारों के कई सदस्यों की मौत पर राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक लखन पटेल ने सोमवार शाम 5 बजे दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताईं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।