सेन्हा: लगातार बारिश से सेन्हा में दो कच्चे मकान गिरे,गृहस्थी का सामान दबा, परिवारों के सामने रहने का संकट, सरकारी मदद की उम्मीद
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच दो कच्चे खपरैल मकान गिर गए। रविवार सुबह लगभग 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, मकान गिरने से प्रभावित परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।