कुंडा: कुसेमर चौराहा से साइकिल चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसेमर चौराहा पर शनिवार दोपहर 3 बजे साइकिल चोरी करते एक युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ दबोच लिया। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।