रंगरा चौक: 12 वर्ष पुराने मामले में एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार
जिला एवं सत्र न्यायाधीश-3, नवगछिया के न्यायालय द्वारा जीआर संख्या 144/12 में जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी स्वर्गीय जग्गु मंडल के पुत्र पंचलाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।