आज दिनांक 29 सितंबर को जिला गंगा समिति, जिला प्रशासन समस्तीपुर एवं नगरपरिषद पटोरी के सयुंक्त तत्वधान में सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत पटोरी अनुमंडल में डीएसपी आवास के निकट वार्ड संख्या 11 में स्थित तालाब के किनारे श्रमदान, स्वच्छता के लिए शपथ,पौधा रोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत चंदन चौक पर कपड़े के थैले का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में डीपीओ नमामि गंगे नीरजेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद शाहपुर पटोरी अजय कुमार,स्वच्छता पदाधिकारी सुशांत मिश्रा,वार्ड संख्या 11 के वार्ड पार्षद,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भाग लिया और तालाब के चारों ओर साफ सफाई किया। सफाई उपरांत पौधारोपण किया गया। डीपीओ द्वारा सभी को स्वच्छता शपथ दिलाया गया और आमलोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अपील किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदी, तालाब व जलाशयों को स्वच्छ रखने के प्रति लोगो को जागरूक रखना था।
#स्वच्छताहीसेवा2026 #सेवासंकल्पअभियान #जिलाप्रशासनसमस्तीपुर #जिलागंगासमिति #समस्तीपुर #पटोरी #स्वच्छताअभियान #प्लास्टिकमुक्तअभियान #पौधारोपण #श्रमदान #स्वच्छभारत #नमामिगंगे #पर्यावरणसंरक्षण #CMSamrat #samratchoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
7 views | Patna, Bihar | Sep 29, 2026