नवगछिया डाकघर में दिनदहाड़े ₹1 लाख की चोरी! झोले में रखा कैश लेकर फरार हुआ चोर, CCTV ने खोला राज , नवगछिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां डाकघर में झोले में रखा करीब ₹1 लाख कैश एक अधेड़ व्यक्ति लेकर फरार हो गया। घटना के बाद डाकघर में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि रुपये झीले में रखे हुए थे, तभी मौका पाकर एक व्यक्ति वहां पहुंचा और रुपये लेकर निकल गया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
CCTV फुटेज के आधार पर अब आरोपी की पहचान और उसकी तलाश की जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।