आगर: आगर के वार्ड 18 और 19 में पाइपलाइन कार्य से सड़कें बदहाल, रहवासी परेशान #Jansamasya
आगर नगर के वार्ड क्रमांक 18 और 19 में पाइपलाइन बिछाने के चलते की गई सड़क खुदाई अब लोगों की परेशानी का कारण बन गई है। जगह-जगह उखड़ी सड़कों और कीचड़ के कारण आवाजाही में दिक्कत हो रही है। बारिश ने हालात और भी बिगाड़ दिए हैं। रविवार शाम 5 बजे क्षेत्रवासियों शकीला और राहगीर सलीम ने जलभराव और दुर्घटना की आशंका जताई।