अटरू: मेरमा चाह में ताखाजी महाराज मंदिर परिसर में इंटरलाकिंग कार्य का हुआ लोकार्पण
Atru, Baran | Aug 16, 2026 श्री ताखा जी महाराज मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का लोकार्पण मेरमा चाह। ग्राम पंचायत मेरमा चाह में लोकप्रिय देवस्थान श्री ताखा जी महाराज के प्रांगण में पंचायत समिति मद से करवाए गए इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान वंदना नागर, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, मेरमा चाह सरपंच कमलेश नागर मौजूद रहे।