कोईलवर: कायमनगर पुल पर ट्रक से टक्कर के बाद पिकअप चालक गंभीर रुप से हुआ जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा भेजा गया
गिद्धा ओपी थाना क्षेत्र के कायमनगर पुल पर ट्रक से टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल पिकअप सवार ड्राइवर को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया गया है। गिद्धा ओपी प्रभारी प्रिया शीला ने बताया कि घटना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है और आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।