मानपुर: मानपुर-बरही मार्ग पर बरदौंहा पुलिया के पास किराना पिकअप पलटा, चालक की सूझबूझ से कोई हताहत नहीं
Manpur, Umaria | Sep 8, 2026 पुलिस थाना इंदवार अंतर्गत मानपुर बरही सड़क मार्ग मे बरदौंहा पुलिया के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जाता है कि पिकअप वाहन किराना सामान लोड कर मानपुर जा रहा था जो की बरदौंहा पुलिया के पास दुर्घटना का शिकार हो गया वहीं चालक की सूझबूझ से इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है।