बैरसिया: भोपाल में फार्मेसी के दो कश्मीरी छात्रों ने कॉलोनी के लोगों पर परेशान करने, धमकाने और पीजी खाली कराने का आरोप लगाया
Berasia, Bhopal | Aug 18, 2026 भोपाल में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे दो कश्मीरी छात्रों ने कॉलोनी के लोगों पर परेशान करने, धमकाने और पीजी खाली कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि उन्हें जम्मू-कश्मीर से होने और मुस्लिम होने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की